गंगा नदी पर बने ऋषिकेश के प्रतिष्ठित लक्ष्मण झूला पुल को शुक्रवार के दिन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर लोगों के लिए बंद कर दिया गया। 96 साल पुराना सस्पेंशन पुल पैदलयात्रियों और दोपहिया वाहनों द्वारा नदी को पार करने के लिए उपयोग में लाया जाता था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि पुल के कुछ हिस्से खराब स्थिति में थे और वह पैदल यात्रियों के भार को सहने में असमर्थ था।

उन्होंने कहा, “तत्काल प्रभाव से यातायात को इसलिए बंद कराया गया, क्योंकि इसके गिरने से किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।” 1923 में बना यह पुल शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इसी जगह से गंगा को पार किया था, जहां पुल बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



