इंग्लैंड के लीवरपूल सिटी में नव वर्ष के जश्न के दौरान एक बहुमंजिला कार पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें सैकड़ कारें जलकर खाक हो गयीं। इंग्लैंड के आपातकालीन सेवा विभाग ने आज इस बात की जानकारी दी।
घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में जले हुए वाहनों के अवशेष और इमारत के ऊपर जमा हुआ धुंआ देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस के मुताबिक 1600 कारों की क्षमता वाली इस बहुमंजिला कार पार्किंग में खड़ सभी 1400 कारें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक इस दुर्घटना का कारण एक वाहन में अचानक लगी आग हो सकता है। आग के कारण इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
यहां नजदीक के लीवरपूल इको एरिना में एक अंतरराष्ट्रीय हॉर्स शो चल रहा था जिसे देखने यहां कई लोग आए हुए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



