पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गंभीर अपराधों में शामिल 11 कट्टर आतंकवादियों को मौत की सजा की पुष्टि की है। सेना ने इसकी घोषणा ऐसे दिन की जब देश दो बड़े आतंकी हमलों का शिकार बना जिसमें करीब 40 लोगों की जान चली गई।
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि दोषियों पर पाकिस्तान में सशस्त्र बलों/कानून प्रवर्तक एजेंसियों पर हमले, निर्दोष नागरिकों की हत्या और शिक्षण संस्थानों को नष्ट करने का आरोप था।
पाकिस्तान : चीनी काउंसलेट के बाहर आतंकी हमला, 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत
आईएसपीआर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कुल मिलाकर, वे 26 लोगों की हत्या में शामिल थे जिनमें एक नागरिक और 25 सशस्त्र बलों/सीमांत कांस्टेबुलरी/पुलिस अधिकारी थे। इसके अलावा इन पर 22 अन्य लोगों को घायल करने का भी आरोप है।’’
इसमें कहा गया कि उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गए थे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि दोषियों पर विशेष सैन्य अदालतों में मुकदमा चला था। 11 आतंकवादियों को मौत की सजा देने के अलावा, 22 अन्य को विभिन्न अवधि की कैद की सजा सुनाई गई है।


Download Android App
Download iOS App




