कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उधर उत्तर कोरिया अमेरिका को पहले ही परमाणु युद्ध के लिए ललकार रहा है।
आपको बता दे कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ ने चेतावनी दी है कि साउथ एशिया में परमाणु युद्ध का माहौल है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ ने कहा कि अमेरिका की भारत के साथ नजदीकी से दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध के खतरे को नकारा नहीं जा सकता।
जंजूआ ने इस्लामाबाद में एक सेमिनार में कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में बीते कुछ समय में असंतुलन पैदा हुआ है। भारत ने बीते समय में कई खतरनाक हथियार बनाए हैं। ऐसे में परमाणु युद्ध की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के मजबूत होने से अमेरिका ने वहां अपनी विफलता का दोष पाकिस्तान पर मढ़ना शुरू कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाए कि दक्षिण एशिया में चीन के प्रभाव से निपटने के लिए अमेरिका, भारत के साथ मिलकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक कोरीडोर के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को अफगानिस्तान की राजनीतिक प्रक्रिया में भूमिका दी है, इस्लामाबाद पर नई दिल्ली को प्राथमिकता दी है और सीपीईसी का विरोध किया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



