पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना (PAF) ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को पिंडीघेब के पास वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया है कि यह हादसा एक रुटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ था, जिसमें कहा गया था कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पायलट को भी सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। जमीन पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पीएएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मार्च में पाकिस्तान का एक एफ -16 विमान 23 मार्च की परेड के लिए रिहर्सल के दौरान इस्लामाबाद में शकरपेरियन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में विंग कमांडर नौमान अकरम शहीद हो गए। इसके अलावा 12 फरवरी को एक PAF ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह पाकिस्तान का तीसरा प्रशिक्षण विमान था जो दो महीने से भी कम समय में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



