कश्मीर मुद्दे को लेकर तिलमिलाए पाकिस्तान का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। फ्रांस में लड़ाकू राफेल विमान की पूजा को लेकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर भारतीय रक्षा मंत्री का बचाव करते नजर आए। आसिफ गफूर ने इस बार एक मामले पर अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा को धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा मामला बताते हुए सही ठहराया। उन्होंने आगे कहा, ‘धार्मिक रीति-रिवाजों के मुताबिक राफेल पूजा की गई और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।’
राफेल की पूजा पर छिड़े विवाद पर रक्षा मंत्री बोले- मैंने वही किया जो मुझे सही लगा
इस दौरान उन्होंने कहा, हमें ध्यान रखना चाहिए कि राफेल जेट सिर्फ एक मशीन नहीं है। हर लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलट के सामर्थ्य, जोश और संकल्प से जुड़ी मशीन होता है। इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान की तारीफ करते हुए आसिफ गफूर ने कहा कि हमें शाहीन विमानों पर फक्र है।
आसिफ गफूर का राजनाथ सिंह के बचाव में यह बयान ऐसे समय है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना पाकिस्तान को नागवार गुजरा। इसके बाद पाकिस्तान लगातार भारत पर जुबानी हमले कर रहा है।
साथ ही इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अनुच्छेद-370 हटाए जाने से इतना बौखला गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने परमाणु युद्ध की धमकी तक दे डाली थी।


Download Android App
Download iOS App



