कराची : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज उच्च तीव्रता का एक विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह विस्फोट पिशिन बस स्टॉप के समीप पाकिग में हुआ जो कि उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने बताया कि ऐसा लगता है कि बम बस स्टाप के समीप खड़े एक वाहन में रखा गया था।
बुगती ने कहा जांच जारी है लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि यह बड़ा विस्फोट था और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया है। दुनिया चैनल की खबर में बताया गया है कि 15 शव अस्पताल लाए गए और ये शव बुरी तरह जले हुए हैं। विस्फोट इतना भयावह था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और इससे भीषण लग गई जिससे कुछ वाहन तथा आटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।


Download Android App
Download iOS App



