पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान हमले की निंदा

Summary :

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘ हम इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं,

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में मंगलवार को एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान हुए आतंकवादी हमले की कड़ निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘ हम इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं, तथा घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में मंगलवार को एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

नांगरहार प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने कामा जिले में संसदीय प्रत्याशी अब्दुल नासिर मोहम्मद की एक चुनावी रैली में खुद को विस्फोट से उड़ लिया। इस क्षेत्र में आतंकवादी संगठन तालिबान के अलावा आईएस के अफगानी गुट के लड़के भी काफी सक्रिय हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में आगामी 20 अक्टूबर को संसदीय चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम जोरों पर है।

Desk Team