भारत के उड़ीसा राज्य में हुए ट्रेन हादसे से पूरा विश्व स्तब्ध रह गया सभी देशो से सवेंदना संदेश मिले लेकिन कुछ हादसे सबक बन बहुत कुछ सीखा कर जाते है। लेकिन पडोसी मुल्क पकिस्तान को ना तो अच्छे से कुछ सीखना और ना बुरे से उड़ीसा हादसे के बाद जहां पूरा विश्व अपने रेलवे को लेकर सतर्क हुआ वही पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस रेल के हादसे की खबर आ रही।
एक्सप्रेस का इंजन घोटकी में अचानक पटरी से उतरा
एक पाकिस्तान न्यूज़ चैनल एआरवाई न्यूज को ने रविवार को पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों के हवाले से बताया कि ग्रीन लाइन एक्सप्रेस का इंजन रविवार को पाकिस्तान के घोटकी में पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार कराची से रावलपिंडी जा रही ग्रीन लाइन एक्सप्रेस का इंजन घोटकी में अचानक पटरी से उतर गया।
बचाव दल को ट्रैक के पुनरुद्धार के लिए बुलाया
रेल यातायात के लिए अप ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया गया था, जबकि बचाव दल को ट्रैक के पुनरुद्धार के लिए बुलाया गया था।घोटकी मुख्य लाइन पर स्थित है जो पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची को मुल्तान, लाहौर, रावलपिंडी और पेशावर सहित देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है। पेशावर जाने वाली खैबर मेल को घोटकी के एक कस्बे पानो अकील में रोक दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



