मिशन एमपी को लेकर प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

Summary :

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है इसलिए कांग्रेस पार्टी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई। इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। इसी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।

 12 जून को जबलपुर में रोड शो करेंगी
इस अभियान को लेकर कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने  नर्मदा नदी की पूजा अर्चना करने के बाद 12 जून को जबलपुर में रोड शो करेंगी। इस दौरान वह एक रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।
 जबलपुर शहर की बड़ी संख्या
आपको बता दें कांग्रेस के लिए जबलपुर बहुत ही जरुरी है क्योंकी ये मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।  इस क्षेत्र में कांग्रेस ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान भाजपा को सिर्फ दो सीटे ही मिली थी।
 रैली में दो लाख लोग शामिल
वहीं कांग्रेस की इस रैली को लेकर दावा किया जा राह है कि इस रैली में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते है। इसी के साथ प्रियंका गांधी रैली स्थल के रास्ते में मौजूद रानी दुर्गावती की एक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। ये वही रानी है जिन्होंने मुगलों से लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस रैली में कम से कम दो लाख लोग शामिल होंगे। इससे साफ है कि कांग्रेस इस बार हम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

Desk Team