सांप एक ऐसा जानवर है, जो किस जगह और कहां पहुंच जाए, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई बार लोगों के घरों के अंदर सांप मिल जाता है तो कई बार लोगों के गाड़ियों और छोटी जगहों पर घुसकर बैठा होता है। लोगों को जब सांप का होने का पता लगता है तो वह डरकर वहां से भाग निकलते हैं और किसी सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाने लगते हैं।

मगर क्या हो जब सांप किसी शख्स के बालों में फंस जाए। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरत में है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स के घुंघराले बालों में सांप फंसा नजर आ रहा है जिसे देखकर लोगों के सिटी-पिटी घुल हो गई है। ये वीडियो यूजर्स इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।

वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो जो भी देख रहा है उसकी डर के मारे हालात खराब हो जा रही है। वीडियो में एक सांप को शख्स के बालों में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।, वहीं वो शख्स किसी तरह बालों में फंसे सांप को बाहर निकालने की हर संभव कोशिश करता नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शख्स बिना डरे सांप को अपने बालों से निकालने की कोशिश कर रहा है। वैसे वो सांप काफी छोटा है इसलिए वो शख्स आराम से सांप को अपने हाथ से बाहर निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। आखिकार वीडियो के आखिर में शख्स किसी तरह फंसे सांप को बालों से बाहर निकालने में कामयाब हो ही जाता है।



ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर का गया है और इसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। इस वीडियो पर यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वह आपके बालों से क्यों बाहर निकलेगी हैंडसम। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, क्या उसके असल में ही घुंघरुओं बाल है? या उसने विग पहन रखा है?


Download Android App
Download iOS App



