पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने पाकिस्तान बनाओ सर्टीफिकेट (पीबीसी) के जरिए विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों से तीन करोड़ डॉलर इकट्ठे कर लिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान बनाओ सर्टिफिकेट इसी साल जारी किया गया था और विदेशों में बसे पाकिस्तानियोंसे इस प्रवासी बॉन्ड में निवेश की अपील की गई थी ताकि इसके माध्यम से निवेश उत्पन्न किया जा सके और अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जा सके।
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता उमर हमीद ने कहा, “सरकार (पाकिस्तान बनाओ सर्टिफिकेट के जरिए)अब तक तीन करोड़ डॉलर की रकम जुटा चुकी है।”सरकार ने सर्टिफिकेट पर तीन साल के लिए 6.25 प्रतिशत और पांच साल के लिए 6.75 प्रतिशत की लाभ दर तय की है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका, इंग्लैंड और पाकिस्तानी नागरिकों की बड़ी संख्या वाले कुछ अन्य देशों में पाकिस्तान बनाओ सर्टिफिकेट लॉन्च नहीं कर सका क्योंकि उसे इसके लिए अनुमति नहीं मिली।
खजाना खाली कर जनता की जेब काटने लगी योगी सरकार : प्रियंका गांधी
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शुरू किया गया डायमर-भाषा और मोहमंड बांधों के लिए 10.9 अरब रुपये का फंड इकट्ठा हो चुका है, जिसे नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) के माध्यम से सरकार के राजकोषीय बिलों में निवेश किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि फंड अगर एसबीपी खातों में है तो उसका कोई उपयोग नहीं है। राजकोषीय बिलों में इसका निवेश पूरी तरह गारंटीड और जोखिम-रहित है इसलिए निर्णय लिया गया है कि इस कोष का उपयोग ऐसे समय में लाभ कमाने के लिए किया जाए जब बैंक ऊंची ब्याज दरों के कारण अच्छा लाभ कमा रहे हों।


Download Android App
Download iOS App



