पाकिस्तान लगा सकता है हाफिज सईद की पार्टी पर प्रतिबंध

Summary :

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देश के चुनाव आयोग से मांग की है कि आतंकवादी हाफिज सईद की नयी पार्टी को राजनीति में प्रवेश देने से प्रतिबंधित किया जाए। भारत में 2008 के आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम रखा है।

पाकिस्तान चुनाव आयोग के प्रवक्ता हारून शिनवारी ने आज बताया कि वे अगले महीने मिल्ली मुस्लिम लीग एमएमएल) की स्थिति का आकलन करेंगे। एमएमएल पार्टी का प्रमुख सैफुल्ल खालिद है, जो लश्कर ए तैयबा के सईद का मित्र है। भारत ने सईद पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं जिसमें 160 लोग मारे गए थे। उसे अमेरिका ने भी आतंकवादी घोषित कर रखा है। सईद वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर में नजरबंद है।

Desk Team