पाकिस्तान : विपक्षी दलों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन को किया स्थगित

Summary :

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे और देश में चुनाव कराने की मांग को लेकर इस महीने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की योजना को स्थगित करने का मंगलवार को निर्णय लिया।

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे और देश में चुनाव कराने की मांग को लेकर इस महीने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की योजना को स्थगित करने का मंगलवार को निर्णय लिया। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट 11 विपक्षी दलों का गठबंधन है और इसने सरकार के विरोध में 26 मार्च को इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पीडीएम की बैठक में कई मुद्दों पर अलग राय के चलते एकमत से किसी रणनीति पर फैसला नहीं हो पाया।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीडीएम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने अन्य नेताओं के साथ कहा कि गठबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इस्तीफे की मांग पर आपत्ति जताई और निर्णय करने के लिए समय मांगा। रहमान ने कहा, ‘‘वे केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक करेंगे और हमें बताएंगे। तब तक लांग मार्च स्थगित किया जाता है।’’
 

Desk Team