पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक ड्रामा के बीच पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने मध्यरात्रि में उच्चतम न्यायालय खोलने का फैसला किया है।
अदालत ने शीर्ष अधिकारियों को कोर्ट खोलने की दिया निर्देश
जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने शीर्ष अदालत के संबंधित अधिकारियों को मध्यरात्रि 12 बजे दरवाजे खोलने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह के निर्देश पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के दरवाजे भी खोले जा रहे हैं। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने अभी तक प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की अनुमति नहीं दी है। नेशनल असेंबली की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से चल रही।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को नेशनल असेंबली को भंग करने के सरकार के फैसले और एनए के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले को रद्द कर दिया था और नेशनल असेंबली को बहाल कर दिया था। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर को 09 अप्रैल को सत्र बुलाने का आदेश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



