कश्मीर मुद्दे को लेकर हर तरफ से निराश हो चुकें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब खुद भी हार मान ली है। इमरान खान ने कहा कि भारत में मोदी सरकार के रहते हुए कश्मीर समस्या को लेकर उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। इमरान ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही।
इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि भारत में मोदी सरकार के रहते हुए कश्मीर समस्या को लेकर कोई उम्मीद नहीं है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कश्मीर का समाधान नहीं हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक-नरेंद्र मोदी सरकार नाजी और हिटलर की विचारधारा का अनुसरण कर रही है।
अमेरिका-तालिबान की शांति वार्ता पर कांग्रेस ने मोदी से पूछा- कंधार भूल गए?
बेल्जियम में दिए गए इस इंटरव्यू को पाक के सरकारी चैनल पीटीवी पर प्रसारण भी किया गया। इस दौरान यह दिखाने की कोशिश की गई कि इमरान अभी भी कश्मीर मामले को लेकर गंभीर हैं वो तमाम देशों से इसके लिए बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में नरेंद्र मोदी का शासन है तब तक ये मसला हल होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा, भारतीय नेता जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन के दौरान कश्मीरियों से आत्म-संकल्प के अधिकार का वादा किया था लेकिन भारत अब उन्हें ये अधिकार नहीं दे रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि अगर कश्मीरियों को ये अधिकार दिया गया तो वे पाकिस्तान को चुनेंगे। कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।
गौरतलब है की भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठाता आया है। हालांकि उसे इस मुद्दे पर हमेशा मुंह की खानी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



