पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित उम्मीदवार अली अमीन गंडापुर (Ali Amin Gandapur) को शुक्रवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का मुख्यमंत्री चुना गया। वहीं, इससे पहले नवनिर्वाचित स्पीकर बाबर सलीम स्वाति ने गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी, जिन्होंने विधानसभा सत्र की अध्यक्षता की।
Highlights
- खैबर पख्तूनख्वा में PTI ने बनाई तीसरी बार अपनी सरकार
- पीटीआई समर्थित उम्मीदवार
- विधानसभा के लिए चुने गए 113 प्रांतीय सदस्यों को शपथ दिलाई
पीटीआई समर्थित उम्मीदवार
106 सदस्यीय विधानसभा में पीटीआई समर्थित उम्मीदवार गंडापुर ने अपने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रतिद्वंद्वी डॉ इबादुल्ला खान के खिलाफ 90 वोट हासिल किए। वहीं, इबादुल्ला खान सिर्फ 16 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। मालूम हो कि खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को शपथ ली थी। अली अमीन गंडापुर के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पीटीआई लगातार तीसरी बार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाई है।
विधानसभा के लिए चुने गए 113 प्रांतीय सदस्यों को शपथ दिलाई
खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष मुश्ताक गनी ने विधानसभा के लिए चुने गए 113 प्रांतीय सदस्यों को शपथ दिलाई थी। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में कुल 145 सदस्य हैं, जिनमें 10 महिलाएं और आरक्षित सीटों पर चुने गए चार अल्पसंख्यक शामिल सदस्य शामिल हैं। वहीं, इससे पहले पीटीआई प्रमुख ने अली अमीन गंडापुर को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और बाबर सलीम स्वाति को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।


Download Android App
Download iOS App



