पाकिस्तान में सेना के खिलाफ विपक्षी दलों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा हैं , पाक में परोक्ष रूप से सेना ही शासन करती हैं , पाकिस्तान में लोकतंत्र का मूलभूत तंत्र लगातार सैन्य शासन की जकड़ में आ रहा हैं। पाक में विपक्षी दल के सांसद पाक सैन्य जनरल पर भष्ट्राचार का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पाकिस्तान सैन्य जनरल कमर जावेद बाजवा जल्द ही अपने पद से रिटायर होने वाले हैं।
ठगों की रिहाई के साथ आपने भष्ट्राचार को कानूनी बना दिया हैं
उन्होंने बुधवार को एक कथित धनशोधन मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और हमजा शहबाज को बरी किये जाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘बाजवा जी आपको और आपके साथ के कुछ लोगों को बधाई। आपकी योजना वाकई काम कर रही है और सभी अपराधियों को देश की कीमत पर छोड़ा जा रहा है।’’ सांसद ने आगे कहा, ‘‘इन ठगों की रिहाई के साथ आपने भ्रष्टाचार को कानूनी बना दिया है। अब आपको क्या लगता है, देश का भविष्य कैसा होगा?’’
पुलिस ने पीटीआई सांसद को गिरफ्तार दो दिन की हिरासत में भेजा
उन्होंने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) पर खुद को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश शब्बीर भट्टी ने इससे पहले सांसद स्वाति को दो दिन के लिए एफआईए की हिरासत में भेजा और उन्हें 15 अक्टूबर को अदालत में पेश करने को कहा। इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि स्वाति के उत्पीड़न की खबरें निराश करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App


