इस्लामाबाद : अमृतसर आतंकवादी हमले में अपनी संलिप्तता के आरोपों को पाकिस्तान ने गुरूवार को खारिज किया जिस हमले में तीन व्यक्तियों ने अपने प्राण गवाए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस आरोप के बीच पाकिस्तान की ओर से यह प्रतिक्रिया की इस हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्मित ग्रेनेड जैसा है।
सिंह ने कहा था कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिलता है कि ‘‘हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड पाकिस्तानी सेना आयुध कारखाने द्वारा निर्मित ग्रेनेड जैसा है।’’ पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदर सिंह के आरोपों को खारिज किया।
कैप्टन का बड़ा खुलासा : केएलएफ ने आईएसआई के इशारे पर किया था घिनौनी साजिश
फैजल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है। भारत को आरोप लगाने की आदत है और कोई भी नकारात्मक घटना होने पर पाकिस्तान पर बिना आंख झपकाये आरोप लगाना उसका स्वभाव बन गया है।’’
फैज़ल ने यह दावा किया है कि भारतीय प्राधिकारियों द्वारा ‘‘ऐसे गंभीर और निराधार आरोप’’ लगाने का उद्देश्य अपनी विफलताओं को छुपाना और भारत में चुनाव के समय पाकिस्तान को घरेलू राजनीतिक मामलों में घसीटना है।’’
फैजल ने कहा कि भारत यदि कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों को सुलझाने को लेकर गंभीर है तो उसे पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार कहा है कि हमारे संयम को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।’’ बीते रविवार को एक धार्मिक समागम पर बाइक सवार दो व्यक्तयों ने एक ग्रेनेड फेंका था जिसमें तीन व्यक्ति मारे गए थे और 20 से अधिक घायल हो गए थे।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्य ऐसा प्रतीत होता है कि यह अलगाववादी ताकतों का एक ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ है जिसे आईएसआई समर्थित खालिस्तानी या कश्मीरी आतंकवादी समूहों के समर्थन से अंजाम दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



