पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि देश आर्थिक प्रगति करके ही विकास कर सकता है।
शरीफ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन और रेडियो पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय जो आर्थिक उथल-पुथल देख रहा है, उसे उससे बाहर निकलने की जरूरत है।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विपक्षी नेता के रूप में (तत्कालीन) सरकार को अर्थव्यवस्था के चार्टर की पेशकश की थी और प्रधानमंत्री के रूप में मैं एक बार फिर इस प्रस्ताव को दोहराता हूं।’’
आर्थिक प्रगति के बिना विकास नहीं कर सकता – शरीफ
उन्होंने कहा कि देश आर्थिक प्रगति के बिना विकास नहीं कर सकता।शरीफ ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि दी और पूरी दुनिया में रह रहे लाखों पाकिस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।उन्होंने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण देश के समक्ष मौजूद भावनात्मक संकट के साथ-साथ आर्थिक संकट पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आर्थिक संकट के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और देश में स्थिरता लाने का संकल्प लिया।


Download Android App
Download iOS App



