इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरुवार को उन खबरों की पुष्टि की, जिसमें कहा जा रहा था कि अमेरिका अपने देश में पाकिस्तानी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। यह प्रतिबंध एक मई से प्रभावी होंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल का यह बयान अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स थॉमस शैनन के मंगलवार के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें शैनन ने कहा था कि अमेरिका वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजनयिकों पर ठीक उसी तरह के प्रतिबंध लगाएगा, जैसा पाकिस्तान ने उनके राजनयिकों पर इस्लामाबाद में लगाए हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, ”वाशिंगटन में पाकिस्तानी राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंधों के संदर्भ में हां, हमें अमेरिका से आधिकारिक सूचना मिली है, वहां एक मई 2018 से पाकिस्तानी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा रहा है।” फैजल ने इस्लामाबाद में कहा, ”यह मुद्दा मुख्यतौर पर पारस्परिकता का है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के संपर्क में है और हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हम फिलहाल इस पर कुछ नहीं कह सकते।”
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



