पाकिस्तान ने प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन स्थगित किया

Summary :

J-K के बडगाम में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत ने भी श्रीनगर, जम्मू, लेह, और चंडीगढ़ के हवाई अड्डों को बंद कर दिया है।

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने बुधवार को इस्लामाबाद और लाहौर समेत प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ानों के संचालन को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रमुख अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता मुज्तबा बेग ने बताया कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के प्रमुख हवाई अड्डों से संचालित होने वाली उड़ानें अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और रावलपिंडी/इस्लामाबाद के हवाईअड्डों पर भी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है।

पाक का दावा : हमने भारतीय सीमा में घुसकर खाली जगहों पर गिराए बम, दो पायलटों गिरफ्तार

विदेश से इन हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को दिशा परिवर्तित कर सुरक्षित हवाईअड्डों की तरफ भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत ने भी श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़ और अमृतसर के नागरिक हवाई अड्डों को बंद कर दिया है।

Desk Team