पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्याप्त तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक आधिकारिक परामर्श जारी किया गया है जिसमें एलओसी के पास रहने वाले लोगों से आवागमन करते समय सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन समाप्त, फडणवीस सरकार ने दिया लिखित आश्वासन !
निवासियों से किसी एक विशेष स्थान पर समूह में इकट्टा होने से बचने और बंकर बनाने के लिए भी कहा गया है।
पीओके में अधिकारियों द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि निवासियों को रात के दौरान अनावश्यक रूप से लाइट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और वे एलओसी मार्गों के निकट अनावश्यक यात्रा से बचें।
पीओके में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किये बगैर परामर्श में कहा गया है कि भारत वही ‘‘कार्रवाई’’ कर सकता है जो स्थानीय लोगों के जीवन को खतरे में डाल सकती है।
ग्रामीणों को एलओसी के निकट अपने जानवरों को चराने के लिए नहीं ले जाने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



