पाकिस्तान ने गुरुवार को हाफिद सईद के जमात-उद-दावा (जेयूडी) और खैराती इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है। सईद ने अपने संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन संगठनों को शुरू किया था।
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि यह फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद की भू-रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के माहौल पर चर्चा की गई।
दोनों संगठनों पर पिछले साल फरवरी में भी रोक लगाया गया था, लेकिन रोक की अवधि खत्म हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर इन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है।
PAK अधिकारियों ने LoC के निकट Pok ग्रामीणों को परामर्श जारी किया
पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्याप्त तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक आधिकारिक परामर्श जारी किया गया है जिसमें एलओसी के पास रहने वाले लोगों से आवागमन करते समय सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
निवासियों से किसी एक विशेष स्थान पर समूह में इकट्टा होने से बचने और बंकर बनाने के लिए भी कहा गया है। पीओके में अधिकारियों द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि निवासियों को रात के दौरान अनावश्यक रूप से लाइट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और वे एलओसी मार्गों के निकट अनावश्यक यात्रा से बचें।


Download Android App
Download iOS App



