पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शहबाज शरीफ को ‘भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 12 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया। यह मामला ‘लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी’ से जुड़ा हुआ है।
रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार एनएबी ने सात सवालों के आधार पर शहबाज को प्रश्नावली के साथ समन जारी किया है। बता दें कि शहबाज शरीफ को नौ अप्रैल को एनएबी के सामने पेश होना था लेकिन वह नहीं हुए और उन्होंने पेशी के लिए नई तारीख मुक़्क़र्र करने की अपील की थी।

एक खबर के अनुसार जब शहबाज़ से पूछा गया है कि ‘लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी’ के निर्माण के सारांश को वित्त और कानून विभाग की सलाह लिए बिना ही क्यों मंजूरी दी गई। उनसे एनएबी ने सवाल किया कि जब एक विभाग काम कर रहा था तो कम्पनी के गठन को महत्वपूर्ण क्यों माना गया।
अन्य एक सवाल में पूछा गया कि क्या कम्पनी के गठन के लिए सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी की गईं। एक और सवाल यह है कि आईएसटीईके को बोली के बिना अनुबंध क्यों दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि शहबाज शरीफ पर आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग सोसाइटी’ घोटाला, ‘रमजान शुगर मिल’ सहित 56 कम्पनियों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले पहले ही चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



