मोदी सरकार द्वारा हटाए गए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के बाद से पाकिस्तान को दिन पर दिन काफी परेशान हो रहा है। कुछ दिन से पाकिस्तान इस तरह के निर्णय ले रहा हैं, जो उसकी बौखलाहट की ओर इशारा करती हैं।
पाकिस्तान ने अभी तक राजनयिक संबंध तोड़ने या फिर रेल-बस सर्विस रोकने का निर्णय लिया हैं। वहीं, अब पाकिस्तान की ओर से ऐसा कदम उठाया गया है जो गलत इशारो की ओर संकेत करता है। लद्दाख के पास पाकिस्तान ने अपने एयरबेस पर फाइटर जेट तैनात करने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी सेना को बॉर्डर इलाके की तरफ बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से शनिवार को C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को स्कार्दू एयरबेस पर लाया जाना शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में कुछ सामग्रियां पाकिस्तान लेकर आया है। बता दें कि पाकिस्तान की हर एक चाल पर भारत की एजेंसियां नज़र बनाए हुए है।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने स्कार्दू एयरबेस के पास JF-17 फाइटर प्लेन की तैनाती करने की भी तैयारी में है। फाइटर जेट से जुड़ी हुई सामग्रियों को एयरबेस के पास पहुंचाया गया हैं। हालांकि, कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि जल्द ही इस एयरबेस के पास पाकिस्तान अपनी वायुसेना की एक्सरसाइज़ कर सकता है।
बता दें कि पाकिस्तान धारा 370 हटाए जाने का विरोध कर रहा है। वहां के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री समेत कई नेता भारत के इस फैसले के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



