पत्रिका छ्योशी में शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित होगा

Summary :

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की पत्रिका छ्योशी पर 1 सितंबर को सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा। इसका शीर्षक है, पार्टी के शासन और संचालन की राजनीतिक जिम्मेदारी के कार्यान्वयन का पालन करें। यह जून 2013 से जुलाई 2026 तक शी चिनफिंग के संबंधित अहम बयानों का अंश है। लेख में कहा गया है कि जिम्मेदारी को स्पष्ट न करने, जिम्मेदारी को लागू न करने और जिम्मेदारी न लेने से पार्टी का सख्ती से प्रबंधन नहीं होता है। सख्ती…

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की पत्रिका छ्योशी पर 1 सितंबर को सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा।

इसका शीर्षक है, पार्टी के शासन और संचालन की राजनीतिक जिम्मेदारी के कार्यान्वयन का पालन करें। यह जून 2013 से जुलाई 2026 तक शी चिनफिंग के संबंधित अहम बयानों का अंश है।

लेख में कहा गया है कि जिम्मेदारी को स्पष्ट न करने, जिम्मेदारी को लागू न करने और जिम्मेदारी न लेने से पार्टी का सख्ती से प्रबंधन नहीं होता है। सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना पूरी पार्टी की साझा जिम्मेदारी है। कोई भी पार्टी संगठन या नेता इससे दूर नहीं हो सकता।

लेख में कहा गया है कि जिम्मेदारी के कार्यान्वयन की मूल्यांकन व्यवस्था में सुधार करने के दौरान कार्य की प्रभावशीलता पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही सटीक और वैज्ञानिक जवाबदेही तंत्र को बेहतर ढंग से बनाने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.