पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम), जिसमें देश के 11 विपक्षी दल शामिल हैं, उसने कहा है कि वह 26 मार्च को इस्लामाबाद में अपने सरकार विरोधी लंबे विरोध प्रदर्शन की शुरूआत करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
डॉन समाचार पत्र ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख और पीडीएम अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान के हवाले से गुरुवार को कहा, ‘इस्लामाबाद की ओर एक लंबा मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। देश भर से कारवां 26 मार्च को इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा।’विरोध मार्च के आगे का विवरण दिए बिना, रहमान ने कहा कि पीडीएम इस साल सीनेट चुनाव भी लड़ेगा।
घोषणा गठबंधन की एक बैठक के बाद की गई, जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (वीडियो लिंक के माध्यम से), पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज शामिल रहे।
इससे पहले पीडीएम ने दिसंबर 2020 में इमरान खान सरकार के लिए 1 जनवरी 2021 तक इस्तीफा देने की समय सीमा निर्धारित की थी। पिछले साल अपनी स्थापना के बाद से पीडीएम ने सरकार के खिलाफ कुल छह बड़े विरोध मार्च आयोजित किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



