बिहार में कक्षा छठी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का ऐलान हो गया है। 8 फरवरी से इन कक्षाओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। स्कूलों में छात्रों और स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। छात्रों और शिक्षकों के लिए फेस मास्क पहनना और एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ-साथ छात्रों को स्कूल आने के लिए अभिभावक की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी। साथ ही स्कूल आने की कोई बाध्यता नहीं होगी। वहीं इस संबंध में पीबीएनएस ने एक ट्विट भी किया है।

बिहार में इससे पहले सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया था, जिनमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर शामिल थे। फिलहाल बिहार में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कोविड-19 संक्रमण काल में परीक्षा कराने वाला बिहार बोर्ड पहला बोर्ड है। बोर्ड ने 1 फरवरी से कोरोना महामारी से बचाव के नियमों को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू कर दी हैं और यह 13 फरवरी तक चलेगी।
वहीं 10वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं और 24 फरवरी तक कराई जाएंगी। बता दें कि 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। अगर अन्य बोर्ड की बात करें तो हाल ही में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों सहित पूरी डेटशीट का ऐलान हो चुका है। इसके मुताबिक 12वीं क्लास की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर के 11 जून तक चलेंगी।


Download Android App
Download iOS App



