अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा है कि सदन देश के (अमेरिका) निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने वाला विधेयक लाने की ‘‘कार्यवाही करेगा’’। पेलोसी ने अपने सहकर्मियों को रविवार रात को भेजे एक पत्र में यह घोषणा की।
अगर महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पारित हो जाता है तो यह सुनवाई के लिए सीनेट जाएगा। सीनेट में सदस्य जूरी की तरह काम करेंगे और ट्रंप को बरी करने या दोषी ठहराने के लिए मतदान करेंगे। अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं।
बता दें कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग उठने लगी है।


Download Android App
Download iOS App



