चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीबी और एड्स की रोकथाम और उपचार के लिए राजदूत फंग लीयुआन ने 21 नवंबर को पेइचिंग में अमेरिकी गेट्स फाउंडेशन के संयुक्त अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ मुलाकात की।
फंग लीयुआन ने गेट्स फाउंडेशन और चीन के बीच हो रहे प्रभावी सहयोग का उच्च मूल्यांकन किया और चीन के स्छ्वान प्रांत की ल्यांगशान काउंटी में एड्स की रोकथाम और स्वास्थ्य गरीबी उन्मूलन परियोजना में गेट्स फाउंडेशन के समर्थन की प्रशंसा की।
फंग लीयुआन ने कहा कि आशा है कि गेट्स फाउंडेशन लगातार इसका समर्थन करेगा और इसमें भाग लेगा। चीन फाउंडेशन के साथ टीबी और एड्स की रोकथाम और उपचार में सहयोग बरकरार रखेगा।
बिल गेस्ट ने स्वास्थ्य गरीबी उन्मूलन में चीन द्वारा मिली बड़ी प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक अनवरत विकास बढ़ाने में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन द्वारा सहयोग मजबूत करने से न सिर्फ दोनों देशों की जनता, बल्कि दुनिया के सभी लोगों को फायदा मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



