चीन ने कहा है कि हांगकांग में गड़बड़ी फैलाना नामुमकिन है और जो इस दिशा में प्रयास करेंगे वे खुद के पैरों में कुल्हाड़ी मारेंगे।
चाइना रेडियो इंटरनेशनल ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में हांगकांग मानवाधिकार और लोकतंत्र विधेयक पारित कर खुलेआम उग्रवादी हिंसक अपराधियों का समर्थन किया और चीन के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप किया। इसका उद्देश्य हांगकांग की वर्तमान स्थिति का लाभ उठाना है। इसकी कुचेष्टा जनमत की मुख्य धारा के विरुद्ध है, जो निश्चिय ही विफल होगी।
आलेख में कहा गया कि कुछ अमेरिकी राजनीतिज्ञ दोहरा मापदंड अपनाकर अपने राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं जो कि संभव नहीं है, ऐसा कर वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेंगे।


Download Android App
Download iOS App



