पेंटागन ने अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में पिछले सप्ताह मारे गए दो अमेरिकी सैनिकों की शिनाख्त कर ली है। पेंटागन के अनुसार, संघर्ष में घायल होने के कारण दोनों सैनिकों की मौत हुई। पेंटागन ने शनिवार को कहा कि जिन दो सैनिकों की शिनाख्त हुई है, वे ओहियो के लेंकास्टर निवासी एसपीसी. जोसफ कॉलेट और कोलोराडो के कॉर्टेज निवासी प्रथम क्लास विल लिंडसे थे।
कॉलेट (29) फोर्ट कार्सन में 71वीं एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस ग्रुप के 242वीं ऑर्डिनेंस बटालियन से और लिंडसे (33) फोर्ट कार्सन के 10वे स्पेशल फोर्सेस ग्रुप (एयरबोर्न) की दूसरी बटालियन से थे।
उनकी मौत शुक्रवार को अमेरिका-अफगानिस्तान संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान हुई थी। इसके साथ ही 2019 में अफगानिस्तान में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या चार हो गई है और यह तब है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने हिंसा को खत्म करने के लिए तालिबान से बातचीत की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



