लोकसभा चुनाव 2019 की जैसे ही तारीखें सामने आई वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने पत्ते खोल दिए और अपने मंत्रियों के बारे में बताना शुरू कर दिया। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनावों के लिए हर पार्टी ने एक से बढ़कर एक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। हर राजनीतिक पार्टियों ने कई सारे लोगों को उनके अनोखे काम के लिए टिकट दिया है और मैदान पर उतारा है।
कांग्रेस ने मुक्तिकांता बिस्वाल दिया को टिकट
एक खबर के अनुसार पिछले साल पीएम मोदी को उनका ही वादा यादा दिलाने के लिए वह 1500 किलोमीटर पैदल चलकर 31 साल का मूर्तिकार मुक्तिकांता बिस्वाल राउरकेला आया था जिसे इस साल कांग्रेस ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है।
पिछले साल मुक्तिकांता उस समय सुर्खियों में आए थे जब वह 71 दिनों तक पैदल चलकर पीएम मोदी के पास राउरकेला के इस्पत अस्पताल को अपग्रेड करने के उनके ही वादे को याद दिलाने के लिए उनसे मिलने आए थे। दरअसल मुक्तिकांता पीएम मोदी से मिल नहीं पाए थे। बता दें कि वह अपनी पैदल यात्रा के दौरान बेहोश भी हो गए थे। अपनी पैदल यात्रा के दौरान वह सुर्खियों में छाए थे।
माओवादी की पत्नी को दिया कांग्रेस ने टिकट
इस बार सुभाश्री पांडा को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है। माओवादी सभ्यसाची पांडा की पत्नी सुभाश्री पांडा हैं जो इस समय जेल में कैद हैं। रानपुर से सुभाश्री उम्मीदवार हैं। इस लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने माओवाद के एक और आरोपी को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने सुरुदा सीट से संग्राम मोहंती को टिकट दिया है। बता दें कि माओवादी के पूर्व विचारक दंदपानी मोहंती के बेटे हैं। कांग्रेस ने इस बार पूर्व पीसीसी चीफ प्रसाद हरिचंदन और उनके ससुर सुरेश राउतराय दोनों को ही सत्यबाड़ी और जटनी विधानसभा का टिकट दिया है।
बीजेपी ने डॉ. संबित पात्रा को उतारा मैदान में
हालांकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में सात लोकसभा सीटों और ओडिशा की 76 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी लिस्ट में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को भी जगह दी है।
उसके बाद भाजपा ने चार लोकसभा सीटों और 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। दिल्ली राज्य में कांग्रेस ने दो लोकसभा सीटों और 54 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।


Download Android App
Download iOS App








