philippine News: राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे मार्कोस जूनियर

Summary :

दिवंगत फिलीपीन तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड गुरुवार को देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

दिवंगत फिलीपीन तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड गुरुवार को देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। वह रोड्रिगो दुतेर्ते की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बात सांझा की गई हैं।बोंग बोंग के नाम से मशहूर मार्कोस जूनियर ने इस चुनावी जंग में प्रतिद्वंदी लेनी रोब्रेडो से आगे निकलते हुए 60 फीसदी वोट हासिल किए। इसी जीत के साथ मार्कोस राजवंश की सत्ता में वापसी हो गई, जिन्हें 1986 के‘जनशक्ति’विद्रोह के दौरान हटा दिया गया था।
देश के उप राष्ट्रपति के पद पर फिलीपींस में पद छोड़ रहे लोकप्रिय राष्ट्रपति दुतेर्ते की बेटी सारा दुतेर्ते बनी रहेंगी। जबकि मार्कोस जूनियर मनीला के नेशनल म्यूजियम में गुरुवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) अपने पद के लिए शपथ लेंगे।

Desk Team