फिलिपींस के स्कूल में मॉस शूटिंग की घटना, 3 छात्रों की मौत, 5 घायल

Summary :

Philippines School Shooting : टाक्लोबन शहर जो फिलीपींस में स्थित है के एक स्कूल में आज सोमवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई वहीं 5 के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 9 बजे की है. जब बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल में अचानक गोलियां चलने की आवाज आने लगी. स्कूल के भीतर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। अचानक हुए इस हमले से परिसर…

Philippines School Shooting : टाक्लोबन शहर जो फिलीपींस में स्थित है के एक स्कूल में आज सोमवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई वहीं 5 के घायल होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 9 बजे की है. जब बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल में अचानक गोलियां चलने की आवाज आने लगी. स्कूल के भीतर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। अचानक हुए इस हमले से परिसर में मौजूद लोगों के बीच भारी दहशत फैल गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया.

Philippines High School Shooting : हिरासत में लिया गया एक आरोपी

Philippines shooting 3 Kill
SOURCE : SOCIAL MEDIA

घटना के बाद पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध नाबालिक को हिरासत में लिया. आरोपी बरंगाय जोस का रहने वाला है. आरोपी की उम्र 15 साल बताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ, घटना के बाद जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की वजह क्या थी.

फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और कहा है कि उन के परिवारों को अभी सूचित नहीं किया गया है.

Philippines shooting 3 Kill : अन्य आरोपी की तलाश जारी

Philippines School Shooting
SOURCE : SOCIAL MEDIA

स्थानीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक़, घटना के सही कारणों और हमले के पीछे की वजह जुटाने में लगी हुई है. साथ में पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले के दूसरे फरार संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।