कनाडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत ओटावा, 11 फरवरी (स्पूतनिक) कनाडा में ओटावा के बाहरी इलाके में हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार व्यक्ति की मौत हो गई।ओटावा पुलिस सेवा ने बुधवार शाम ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।’’
पुलिस ने बताया कि अभी तक पीड़ति व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने बताया कि ओटावा शहर से 25 मिनट की दूरी पर ग्रामीण इलाके के कार्प हवाई अड्डे पर सोमवार को यह विमान दुर्घटना हुई।कनाडा परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने यहां जारी एक बयान में कहा कि दुर्घटना स्थल पर एक दल को तैनात किया गया है।राम स्पूतनिक नननन


Download Android App
Download iOS App



