पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर (पीओके) के निवासियों को कश्मीरियों को ‘मानवीय सहायता या समर्थन देने के लिए’ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार नहीं करने की चेतावनी दी है।
इमरान ने ट्विटर पर यह चेतावनी तब दी है जब एक दिन पहले आजादी समर्थक जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के आवाह्न पर पूरे पीओके क्षेत्र के हजारों निवासियों ने कारों और मोटरसाइकिलों से मुजफ्फराबाद तक रैली निकाली थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलूस में शामिल लोग शनिवार सुबह अपनी रैली चकोठी की ओर बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “चकोठी से हम नियंत्रण रेखा पार कर श्रीनगर के लिए बढ़ेंगे।”उन्होंने इच्छा जाहिर की कि प्रशासन और पुलिस उनके लिए अवरोध ना पैदा करे।


Download Android App
Download iOS App



