PM मोदी और जापान के PM शिंजो आबे ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने को लेकर की चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री आज देर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉ मोरिसन और वियनताम के प्रधानमंत्री न्गुयेन जुआन फुक के साथ मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने क्षेत्रीय समग, आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) के मुद्दे पर यहां महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने से पहले सोमवार यो द्विपक्षीय बैठक की और आपसी रिश्तों को सुदृढ़ करने के मुद्दे पर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उन्य लोगों के साथ उपस्थित थे। 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज ट्वीट करके कहा,‘‘जापान के साथ सहयोग को बेहतर करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बैंकॉक में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापाक और सार्थक बातचीत हुई।’’ 


उधर, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तोमोआकी इशिगाकी ने ट्वीट करके कहा, ‘‘बैंकॉक में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के मौके पर प्रधानमंत्री शिंजो आबे थाईलैंड, चीन और भारत सहित क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।’’ 

प्रधानमंत्री आज देर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉ मोरिसन और वियनताम के प्रधानमंत्री न्गुयेन जुआन फुक के साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड दौरे के अंतिम दिन, 14 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे, जिसमें सतत विकास, आतंकवाद, दक्षिण चीन सागर, उत्तर कोरिया और रोहिंज्ञा शरणार्थियों से संबंधित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

Desk Team