प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस प्रसार तथा इसके रोकथाम के लिए दोनों देशों द्वारा उठाये गये कदमों के मुद्दे पर चर्चा की।
इस दौरान दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि अगले कुछ सप्ताह इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण होंगे और इसके लिए सभी देशों को समन्वित प्रयास करने की जरूरत है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोनों नेताओं ने इस संबंध में जी- 20 की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं द्वारा चर्चा किये जाने की प्रशंसा की। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के महत्व पर भी बल दिया।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों ने मौजूदा समय में जरूरी सामानों की आपूर्ति की निरंतरता को बनाये रखने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरान क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे और वह की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे 20 लाख भारतीय की भलाई का ख्याल रखने का आश्वासन दिया।
वहीं श्री मोदी ने वर्तमान परिस्थिति में प्रवासी भारतीयों का ख्याल रखने के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद किया।


Download Android App
Download iOS App


