PM मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की अपनी तीन दिनों की यात्रा पूरी करके भारत के लिए रवाना हो गए है। इस विदेश यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती, रणनीतिक साझेदारी और कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति बनी है। न्यूजीलैंड में महत्वपूर्ण चर्चाओं को पूरा करने और प्रमुख परिणामों की निगरानी करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद PM मोदी को हवाई अड्डे पर विदाई देने के लिए पहुंचे थे।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड का सफल और भव्य दौरा पूरा करके भारत के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान पूरे राजकीय सम्मान के साथ हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई। पीएम क्रिस्टोफर लक्सन PM मोदी से गले मिले और हाथ हिला कर गुडबाय कहा। बता दें कि 6 दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी चरण में वह राजधानी ऑकलैंड पहुंचे थे और 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों पर साइन किए गए।
भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप टू 2030
दोनों पीएम ने ‘रणनीतिक साझेदारी’ को बढ़ाने का फैसला किया और अगले चार सालों में मिलकर काम करने के लिए एक फ्रेमवर्क के तौर पर ‘भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप टू 2030’ पर सहमति जताई है। साथ ही दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच लगातार दौरे और बैठक करने पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने 2030 तक सामान और सर्विस में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर करने के बड़े लक्ष्य की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
समुद्री सहयोग पर समझौता

PM मोदी की इस यात्रा में भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, आपदा प्रबंधन, कृषि, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, खेल, विज्ञान और स्वच्छ ऊर्जा सहित 18 प्रमुख परिणामों की घोषणा की। भारत के रक्षा मंत्रालय और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र, जानकारी देना और संयुक्त गतिविधियों को मजबूत करने के लिए समुद्री सहयोग पर एक समझौता किया है।


Download Android App
Download iOS App




