PM Modi France Visit: PM मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो गए है। इस दौरान द्विपक्षीय बातचीत, दोनों देशों के नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकें और G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि फ्रांस में अपने कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी।
PM Modi Foreign Visit: भारत इनोवेट्स’ एक शानदार मंच

फ्रांस दौरे से पहले PM मोदी ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत नीस में होने वाले कार्यक्रमों से होगी, जिसमें राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रहेंगे। भारत और फ्रांस ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ मना रहे हैं, इसलिए ‘भारत इनोवेट्स’ एक शानदार मंच होगा जो इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और इनोवेशन की दुनिया से जुड़े लोगों को एक साथ लाएगा। साथ ही भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
PM Modi Slovakia Visit: 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा

फ्रांस की यात्रा के बाद PM मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री फिको के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इन चर्चाओं में व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर बात होगी।
PM Modi G7 Summit France: 16-17 जून को एवियन में G7 शिखर सम्मेलन
पीएम मोदी 16-17 जून को एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस लौटेंगे, जहां वे G7 देशों और आमंत्रित सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। 18 जून को प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठकों के लिए पेरिस जाएंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप कार्यक्रम, ‘विवाटेक’ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पेरिस यात्रा के दौरान PM मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App




