Kala Hiran First Look Out: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान इन दिनों एक नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। साल 1998 का वो पुराना और विवादित ‘काला हिरण’ शिकार मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई कानूनी अदालत नहीं, बल्कि सिनेमा का पर्दा है।
दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी और काले हिरण केस पर बेस्ड एक फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी‘ बनाई गई है, जिसका हाल ही में धमाकेदार फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को रोकने के लिए सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।
Kala Hiran First Look Out: सलमान खान के नोटिस भेजने के बाद भी दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म को रिलीज करने का रास्ता हुआ साफ?

सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म के मेकर्स को इसका प्रमोशन और रिलीज रोकने के लिए कड़ा कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बाद जब बात नहीं बनी, तो सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में पिटीशन दायर कर फिल्म पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की। सलमान खान का कहना है कि भले ही फिल्म में उनका सीधा नाम न लिया गया हो, लेकिन फिल्म का मुख्य किरदार ‘अयान खान’ पूरी तरह से उनकी नकल है। वह सलमान खान की तरह ही हाथ में नीला ब्रेसलेट पहनता है और उसकी चाल-ढाल भी भाईजान जैसी ही है।
सलमान का मानना है कि आर्म्स एक्ट मामले में वो पहले ही बरी हो चुके हैं, लेकिन फिल्म में किरदार को हथियार के साथ दिखाया जा रहा है, जिससे जनता के बीच गलत मैसेज जाएगा। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तुरंत कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी और अन्य मेकर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 19 जून 2026 तय की है। इस बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि नोटिस के बावजूद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
Lawrence Bishnoi Movie Character: सलमान के हमशक्ल को दी धमकी
यूट्यूब पर रिलीज हुए फिल्म के 2 मिनट 32 सेकंड के फर्स्ट लुक और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो की शुरुआत कोर्ट के एक सीन से होती है, जहां अयान खान (जिसका रोल काशिफ इकबाल खान ने निभाया है) कठघरे में खड़ा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का राज था और दाऊद इब्राहिम का खौफ था, लेकिन आज के दौर में दाऊद का भी बाप ‘लॉयन बिश्नोई‘ (लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार) है।
ट्रेलर में बिश्नोई गैंग की दहशत को साफ दिखाया गया है। एक बेहद चौंकाने वाले सीन में पुलिस का एक अधिकारी कहता है कि, “बिश्नोई को अयान खान के पैसे नहीं, बल्कि उसकी बलि चाहिए।” वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान से प्रेरित किरदार ‘अयान’ इस खौफ से इतना डर जाता है कि वह पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कहता है कि अगर तुम लोग मेरी सुरक्षा नहीं कर सकते तो मुझे साफ बता दो, मैं यह देश हमेशा के लिए छोड़कर चला जाऊंगा, लेकिन बिश्नोई गैंग के हाथों सड़कों पर कुत्ते की मौत नहीं मरूंगा।
Amit Jani Producer: प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, कहा- ‘डरने वाला नहीं’
View this post on Instagram
इस फिल्म को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब फिल्म के निर्माता-लेखक अमित जानी ने एक बेहद एग्रेसिव वीडियो शेयर किया। अमित जानी ने सलमान खान की तरफ से आए लीगल नोटिस को कैमरे के सामने सरेआम फाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की है, उन्हें मुंबई के डोंगरी, धारावी और जोगेश्वरी जैसे इलाकों से सलमान खान के फैंस और कथित टूलकिट द्वारा जान से मारने और सिर कलम करने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें डी-कंपनी के नाम से भी धमकियां दी जा रही हैं।
अमित जानी का कहना है कि यह फिल्म कोई सलमान खान की बायोपिक नहीं है। यह फिल्म बिश्नोई समाज के वन्यजीवों के प्रति प्रेम, उनके स्ट्रगल और गुरु जंभेश्वर भगवान की विरासत को डेडिकेटेड है। सलमान खान इस फिल्म का केवल एक छोटा सा हिस्सा हैं। उन्होंने साफ किया कि वह किसी की धमकी से डरकर फिल्म की रिलीज को नहीं रोकेंगे और अदालत में सलमान खान की पिटीशन का कानूनी रूप से जवाब देंगे।



Download Android App
Download iOS App




