‘Welcome To The Jungle’ के ट्रेलर में खुद को ‘Flop Actor’ कहे जाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से बोले- “इतना सीरियसली मत लो यार

Summary :

Akshay Kumar Flop Actor Remark: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी‘ यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया। 4 मिनट से लंबे इस ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन ट्रेलर का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रेलर में अक्षय कुमार के किरदार को ‘फ्लॉप एक्टर‘ कहकर बुलाया गया है। इस डायलॉग को सुनकर अक्षय के फैंस काफी निराश हो गए और मेकर्स पर…

Akshay Kumar Flop Actor Remark: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी‘ यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया।

4 मिनट से लंबे इस ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन ट्रेलर का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रेलर में अक्षय कुमार के किरदार को ‘फ्लॉप एक्टर‘ कहकर बुलाया गया है। इस डायलॉग को सुनकर अक्षय के फैंस काफी निराश हो गए और मेकर्स पर गुस्सा निकालने लगे। अब खुद अक्षय कुमार ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और फैंस को शांत रहने की सलाह दी है।

Akshay Kumar Flop Actor Remark: जब अक्षय को कहा गया ‘फ्लॉप एक्टर’, फैंस के दिल पर लगी ठेस

Welcome to the jungle
Akshay Kumar Flop Actor Remark ( Source: Social Media)

‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से इस ‘फ्लॉप एक्टर’ वाले कमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सरलता से इसका जवाब दिया। अक्षय ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लगा कि आपको मेरे लिए बुरा लगा, लेकिन इसे इतना सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है। असल जिंदगी में यह बात उन पर कोई ताना मारने के लिए नहीं कही गई है। यह सिर्फ फिल्म की कहानी और उनके किरदार की डिमांड थी।

Akshay Kumar Controversial Dialogue: “यह सिर्फ एक किरदार है, असली जिंदगी नहीं”- खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार ने आगे समझाते हुए कहा, “हमें मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई इंस्ट्रक्शन नहीं दिया जाता कि हमें ताना मारने वाले डायलॉग बोलने हैं। जब आप फिल्म देखेंगे, तो मुझे पूरा भरोसा है कि आप खुद समझ जाएंगे क्योंकि आप सब बहुत समझदार हैं। सिनेमा में हर चीज फिल्म के किरदार के हिसाब से दिखाई जाती है। इसलिए कृपया इसे दिल से न लगाएं।” अक्षय के इस बयान से साफ है कि वह स्क्रीन पर निभाए जा रहे अपने रोल को असल जिंदगी से बिल्कुल अलग रखते हैं।

Welcome To The Jungle Cast: ट्रेलर देख सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छिड़ी जंग, आए मजेदार रिएक्शन

Welcome To The Jungle Cast
Welcome To The Jungle Cast ( Source : Social Media)

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली फीडबैक देखने को मिल रही हैं। अक्षय कुमार के दीवाने जहां इस ट्रेलर को देखकर बेहद खुश हैं और इसे ‘खिलाड़ी कुमार का असली कमबैक‘ बता रहे हैं, वहीं कुछ फैंस फिल्म में उनके ‘फ्लॉप एक्टर‘ वाले डायलॉग पर नाराज दिखे। एक यूजर ने लिखा, “अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, उनके लिए ऐसा डायलॉग लिखना ठीक नहीं था।”

वहीं कुछ पुराने फैंस को फिल्म में नाना पाटेकर (उदय शेट्टी) और अनिल कपूर (मजनू भाई) की कमी बहुत खल रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, “उदय और मजनू भाई के बिना वेलकम अधूरी लगती है।” हालांकि, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी को एक साथ दोबारा पर्दे पर देखकर कई फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी का जबरदस्त धमाल मचाएगी।

Welcome To The Jungle Movie: जंगल में छिड़ा हंसी और एक्शन का डबल डोज़, 26 जून को होगी रिलीज

Welcome To The Jungle Movie
Welcome To The Jungle Movie ( Source : Social Media)

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी इस बार शहर से दूर एक घने जंगल में सेट की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे स्ट्रगल कर रहे एक्टर का रोल निभा रहे हैं, जिसकी पिछली कुछ फिल्में लगातार असफल रही हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब अक्षय और उनकी फिल्म की क्रू (जिसमें जैकलिन फर्नांडीस भी शामिल हैं) बॉर्डर के पास एक गांव में शूटिंग के लिए पहुंचते हैं।

वहां के गांव वाले इन एक्टर्स को असली फौजी मान लेते हैं और जैकी श्रॉफ के गुंडों से बचाने की मदद मांगते हैं। बस यहीं से शुरू होता है कन्फ्यूजन, कॉमेडी और एक्शन का वो मजेदार सफर जो दर्शकों को एंटरटेन कर देगा। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More: Dhamaal 4 Trailer Out: समंदर के बीच भूतों और खूंखार डाकुओं के चंगुल में फंसी अजय देवगन की पलटन, ‘Dhamaal..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।