प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर चीन ने नाराजगी जताई है। साथ ही चीन ने कई आरोप लगाए है कि अमेरिका अभी भारत को बीजिंग के खिलाफ दीवार के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है। बता दें इस दौरान चीन ने तीनों देशों के रिश्तों की दुहाई भी दे दी। बीजिंग का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन के मामले में चीन की जगह ‘भारत या कोई भी अर्थव्यवस्था’ नहीं ले सकती।
वॉशिंगटन की तरफ से मोदी को मिल रहे बढ़ावे की एक कीमत
सुर्त्रो के मुताबिक, चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने अमेरिका की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह 6वां अमेरिका दौरा है, लेकिन वह पहली बार अमेरिका के राजकीय दौरे पर जा रहे हैं। जैसा कि अमेरिका चीन का मुकाबला करने और चीन की आर्थिक प्रगति में बाधा डालने के लिए भारत को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में फाइनेंशियल टाइम्स ने चेताया था कि वॉशिंगटन की तरफ से मोदी को मिल रहे बढ़ावे की एक कीमत भी है।’
भारत को चीन के खिलाफ दीवार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश
उन्होंने दावा किया कि भारत के अभिजात वर्ग ने अमेरिका के इन प्रयासों पर निराशा भी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ‘उन्हें चिंता है कि अमेरिका, भारत को चीन के खिलाफ दीवार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है।’ चीन के पूर्व विदेश मंत्री यी ने कहा है कि अमेरिका के ये भू राजनीतिक कोशिशें असफल होंगी, क्योंकि ग्लोबल सप्लाई चेन के मामले में चीन की जगह भारत या कोई अन्य देश नहीं ले सकता।


Download Android App
Download iOS App



