PM Modi In Italy: PM नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात हमेशा चर्चा में रहती है। आज भी PM मोदी इटली दौरे पर है और इस दौरान मेलोनी ने खास अंदाज में स्वागत किया, मुलाकात की, साथ में डिनर किया और फिर Colosseum में साथ में फोटो भी क्लिक की और यह तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान भारत और इटली के बीच रिश्तों को गहरा करने के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा पेश की, जिसमें इस रिश्ते को उभरते हुए “भारत-भूमध्यसागरीय” युग के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी के रूप में पेश किया गया है।
Giorgia Meloni Greets PM Modi: कोलेसियम का दौरा किया

PM मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए अब इटली पहुंच गए है जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की औऱ साथ में डिनर भी किया। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। फिर बाद में खुबसूरत शहर कोलेसियम का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ कार में सफर करके यात्रा पूरी की और साथ में फोटो भी शेयर की है
PM Modi Meets Giorgia Meloni
PM नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
- द्विपक्षीय संबंध एक “निर्णायक चरण” में पहुंच गए है जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता विकसित होकर “स्वतंत्रता और लोकतंत्र के भविष्य के लिए एक साझेदारी में बदल रही है।
- हिंद-प्रशांत और भूमध्यसागर को “हिंद-भूमध्यसागरीय” गलियारा कहा गया है, जो व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, डेटा और रणनीतिक कनेक्टिविटी के लिए एक बढ़ता हुआ नेटवर्क है।
- प्रधानमंत्री मोदी और इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी ने वैश्विक व्यवस्था में हो रहे तेज बदलावों के बीच दोनों देशों के बीच राजनीतिक साझेदारी, आर्थिक एकीकरण और तकनीकी सहयोग के विस्तार पर जोर दिया।
- 21वीं सदी में सुरक्षा राष्ट्रों की नए विचार करने, ऊर्जा संक्रमण का प्रबंधन करने और रणनीतिक संप्रभुता को मजबूत करने की क्षमता से निर्धारित होगी।
- इटली की औद्योगिक और विनिर्माण को भारत के आर्थिक विस्तार, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और इंजीनियरिंग प्रतिभा के साथ साथ करने की योजनाओं पर जोर दिया गया।
- एयरोस्पेस, स्वच्छ ऊर्जा, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो से अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
PM Modi In Italy

PM नरेंद्र मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रोम में पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम शहर का दौरा किया। साथ ही कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के विषय पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App




