Exam Paper Leak से बेरोजगारी तक… क्यों युवाओं की पसंद बन रही Cockroach Janta Party? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Summary :

Cockroach Janta Party Trend: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से ‘Cockroach Janta Party’ नाम का एक ग्रुप तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा है कि यह ट्रेंड Chief Justice Surya Kant की उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं को लेकर “cockroaches” और “parasites” जैसे वर्ड्स का जिक्र हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लाखो युवाओं ने मीम्स और व्यंग्य के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ‘Cockroach Janta Party’ ज्वाइन कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह पार्टी जेंजी को अधिक लुभा रही है और उन्हें सिस्टम से लड़ने के लिए मदद…

Cockroach Janta Party Trend: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से ‘Cockroach Janta Party’ नाम का एक ग्रुप तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा है कि यह ट्रेंड Chief Justice Surya Kant की उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं को लेकर “cockroaches” और “parasites” जैसे वर्ड्स का जिक्र हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लाखो युवाओं ने मीम्स और व्यंग्य के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ‘Cockroach Janta Party’ ज्वाइन कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह पार्टी जेंजी को अधिक लुभा रही है और उन्हें सिस्टम से लड़ने के लिए मदद करेगी।

Gen Z Political Trend: युवाओं के बीच क्यों हो रही काफी सक्रिय?

Cockroach Janta Party Trend (credit-sm)

बता दें कि इस ऑनलाइन मूवमेंट को (अभिजीत दिपके) Abhijeet Dipke ने शुरू किया है। कुछ ही दिनों में इस पार्टी से लाखों युवाओं के जुड़ने की खबर है। सोशल मीडिया पर इसे “Voice of the lazy and unemployed” के तौर पर पेश किया जा रहा है। बेरोजगारी, पेपर लीक और सिस्टम (सरकार) को लेकर युवाओं में जो आक्रोश और गुस्सा है, वही इस ट्रेंड को काफी तेजी से बढ़ा रहा है।

मीम से आंदोलन तक पहुंची युवाओं की आवाज

शुरुआत में, यह सिर्फ़ मज़ाकों और मीम्स तक ही सीमित था, लेकिन अब यह एक बड़े ऑनलाइन ट्रेंड में बदल रहा है जो युवाओं की भावनाओं को दिखाता है। इससे जुड़े पोस्ट Instagram, X और Facebook पर तेज़ी से शेयर किए जा रहे हैं। कई लोग इसे युवाओं की निराशा की आवाज़ बताते हैं, जबकि दूसरे इसे महज़ सोशल मीडिया का मज़ाक मानते हैं।

Cockroach Janta Party का 5-Point Agenda

Cockroach Janta Party Trend (credit-sm)
क्रमांक एजेंडा विवरण
1 जजों को पोस्ट-रिटायरमेंट फायदे बंद रिटायरमेंट के बाद किसी Chief Justice को राज्यसभा सीट या अन्य सरकारी इनाम न मिले।
2 हर वैध वोट की सुरक्षा किसी भी नागरिक का सही वोट डिलीट होने पर सख्त कार्रवाई हो।
3 महिलाओं को 50% आरक्षण संसद और कैबिनेट में महिलाओं को 50% हिस्सेदारी दी जाए।
4 स्वतंत्र मीडिया की मांग मीडिया को कॉरपोरेट और “गोडी मीडिया” प्रभाव से मुक्त किया जाए।
5 दल-बदल पर 20 साल की रोक पार्टी बदलने वाले MLA/MP पर 20 साल तक चुनाव लड़ने और पद लेने पर प्रतिबंध लगे।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।