Delhi में श्याम लाल कॉलेज के पास फायरिंग, 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Summary :

Delhi Welcome Murder Case: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके देर रात एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 साल के अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है। श्याम लाल कॉलेज के पास गोलीबारी दिल्ली पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की मध्य रात…

Delhi Welcome Murder Case: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके देर रात एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 साल के अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है।

श्याम लाल कॉलेज के पास गोलीबारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की मध्य रात को थाना वेलकम क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम, निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर का रहने वाला है। उसके परिजन पहले ही उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर से बाहर निकलते ही हमलावरों ने मारी गोली

Delhi Welcome Murder Case
Delhi Welcome Murder Case (Image- Social Media)

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मांमले में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह देर रात किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई।

Delhi News: मृतक के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता तस्लीम ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस वारदात में सलमान की मां, सलमान, उसका भाई अक्षय नावेद शामिल है। वे हमारे परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे थे और हमें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इस संबंध में मैंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सूचना मिली थी कि आपके बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन जब मैंने मौके पर पहुंचा तो पता चला की उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है, मेरी पूरी मदद करेगी, हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है।

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की जांच कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।