हाउडी मोदी कार्यक्रम में बोले PM मोदी- सकरात्मक डील के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठूंगा

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक आकर्षक निवेश की जगह के रूप में पेश किया और कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में ‘आर्थिक चमत्कार’ देखने को मिला है और वह राष्ट्रपति के साथ बैठकर कुछ समझौतों पर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक आकर्षक निवेश की जगह के रूप में पेश किया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में ‘आर्थिक चमत्कार’ देखने को मिला है और वह राष्ट्रपति के साथ बैठकर कुछ समझौतों पर काम करेंगे। 
हाउडी मोदी कार्यक्रम में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है अगर वह केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि देश बुनियादी ढांचे और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा और ‘लोगों के अनुकूल, निवेश के अनुकूल माहौल’ बनाएगा। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम बुनियादी ढांचे पर 1.3 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने का लक्ष्य रखते हैं। पिछले पांच वर्षों में, भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत रही है, जिसे अतीत में कोई भी सरकार हासिल करने में कामयाब नहीं हुई।” उन्होंने कहा, “पहली बार, मुद्रास्फीति कम है, राजकोषीय घाटा कम है। हम एक प्रमुख एफडीआई स्थल हैं।” 

Howdy Modi कार्यक्रम में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप- भारत में बेहतरीन काम कर रहे है PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने एक आर्थिक चमत्कार किया है, और यह ‘सोने पे सुहागा’ (भारत के लिए फायदेमंद) होगा। मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठूंगा, और हम कुछ सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे एक उम्दा वार्ताकार कहते हैं। लेकिन वे खुद डील करने करने की कला में माहिर हैं। और मैं खुद उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं।” 

Desk Team