पोप फ्रांसिस शनिवार को जापान पहुंचे जहां उनके परमाणु विरोधी शांति संदेश देने की उम्मीद है। जापान परमाणु हमले की विभीषिका झेलने वाला विश्व का अब तक का एकमात्र देश है। पोप अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान नागासाकी और हिरोशिमा भी जाएंगे जहां द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने परमाणु बम गिराए थे। इन बम हमलों में क्रमश: 74 हजार और एक लाख 40 हजार लोग मारे गए थे।
मुंबई में NCP विधायकों के साथ 4.30 बजे बैठक करेंगे शरद पवार
वैटिकन से रवाना होने से पहले जापानी लोगों के नाम एक वीडियो संदेश में पोप ने कहा, ‘‘आपके साथ, मैं प्रार्थना करता हूं कि मानव इतिहास में कभी परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल न हो।’’ फ्रांसिस थाईलैंड से जापान पहुंचे हैं। थाईलैंड में उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता और शांति का संदेश दिया।


Download Android App
Download iOS App



